Monday, 16 April 2018

Dalhousie day 1 डलहौजी:Panchpula पंचपूला

डलहौजी एक यादगार ट्रिप ।
पुरानी यादों को याद करने का, हसीन वादियों में खो जाने का, एक यादगार सफर । जब मैं पहली बार डलहौज़ी गई थी, तब बच्ची थी। वह हमारा NCC का ट्रैकिंग कैंप था ।हम लोग दुनेरा से नैनीखड, नैनीखड से डलहौजी, डलहौजी से च खजियार ,खजियार से चंबा तक का सफर पैदल ही तय करते हुए पहुंचे थे ।बहुत सी यादें जुड़ी हुई थी सफर से। तब का सफर बचपन के स्कूल के साथियों के साथ था ।
आज मैं अपने हमसफ़र के साथ यह सफर तय कर रही थी ।इस सफर में एक अलग ही रोमांच था ।सफर हम अपनी गाड़ी से तय कर रहे थे ।जब हम डलहौजी पहुंचे,तो मौसम में एक अजीब सी रूमानियत महसूस हो रही थी। निचले इलाकों में गर्मी हो चुकी थी। पर यहां एक सुकून भरी ठंडक मौजूद थी ।
होटल पहले से बुक कर लिया गया था । वहां पहुंचकर हम फ्रेश हुए ।हमने पहले से कुछ भी प्लान नहीं किया था। ब्रेकफास्ट के साथ वहां के लोगों से बात करते हुए हमने वहां की देखने योग्य जगहों के बारे में जानकारी प्राप्त की ।अभी हम ,सफर करके आए थे, इसलिए सोचा कि पहले सबसे नजदीक का स्थान देखा जाए।
हमारा होटल माल रोड के पास ही मौजूद था ।इसलिए हमें बड़ी आसानी रही । उन्होंने बताया कि यहां से 5 किलोमीटर की दूरी पर पंचकूला है ।हमने अपनी गाड़ी निकाली और वहां की ओर रवाना हुए ।जाति बार सड़क खाली ही दिख रही थी ।एक नया जोड़ा रास्ते में पैदल जा रहा था ।उसने हमसे लिफ्ट मांगी ।हमने दे दी। वह पैदल इसलिए जा रहे थे ,कि उन्हें बताया गया था कि यह 2 किलोमीटर की दूरी पर ही है और उनकी गाड़ी होटल कि उस और है जहां से एक तरफा ट्रैफिक रूल्स होने के कारण उनको पूरा घुमा के गाड़ी लानी पड़ती थी । वह पैदल ही निकल पड़े ।पर जरा धूप होने के कारण रास्ता मुश्किल लग रहा था।
पंचपूला😊


इस जगह पर कुछ दुकानें मौजूद हैं। झूले, एडवेंचर स्पोर्ट्स, परंतू छोटे स्तर पर ।थोड़ा ऊपर चढ़ने पर एक झरना है ।हमने इस जगह को इंजॉय करने की पूरी कोशिश की और किया भी। रास्ते में खाने-पीने की दुकानें भी आपको सफर इंजॉय करने में मदद करती हैं।
वापस आते आते 4:00 बजे का समय हो रहा था ।रास्ता तो 10 मिनट का ही था तो हमने सोचा जाकर आराम करेंगे। पर यह क्या ।यहां तो जाम लग गया था। 15 मिनट का रास्ता दो से ढाई घंटे का बन गया ।छह 6:30 पहुंचे।और थोड़ा होटल में आराम करके हम माल रोड के लिए निकल पड़े।
 यहां छोटी सी माल रोड मौजूद है। पर लोग उस जगह को खूब इंजॉय करते हैं ।खाने पीने की कोई कमी नहीं ।गांधी चौक है ,साथ में एक चर्च है, तिब्बती मार्केट है ।इन चीजों में आप अपना अच्छे से समय व्यतीत कर सकते हैं और शॉपिंग का मजा भी उठा सकते हैं।
हमने तो खूब मजा किया। अब आप ही देख लो ।आपको क्या करना है।

No comments:

Post a Comment